झालरापाटन: NH 52 पर अकतासा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो घायल, एक की हालत गंभीर; हादसे की वजह स्पष्ट नहीं
झालावाड़ जिले में नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार रात अकतासा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टांडी-सोनपुरा निवासी अनिल और रवि भील की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें बिरधी लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा रेफर किया गया है।