चंदौली: चंदौली जिले में अवैध सूदखोरी के खिलाफ अभियान तेज, एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
एसपी आकाश पटेल ने अवैध ब्याज वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारियों को ऐसे सूदखोरों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा गया है। बिना लाइसेंस ऋण वसूली पर रोक लगाते हुए पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा। दोषियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।