मुशहरी: वैलेंटाइन डे पर पार्कों में दिखा युवाओं का उत्साह, पुलिस रही मुस्तैद
मुजफ्फरपुर में वैलेंटाइन डे के अवसर पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। किसी ने खुलकर इस दिन को सेलिब्रेट किया, तो कुछ ने समाज और परिवार से बचते हुए चोरी-छिपे अपने प्यार का इज़हार किया। शहर के प्रमुख पार्कों—जुब्बा साहनी पार्क और सिटी पार्क—में दोपहर बाद से ही युवाओं की भीड़ जुटने लगी। कई युवा जोड़े हाथों में गुलाब लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आ