मुशहरी: मीनापुर-शिवाईपट्टी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मिथुन साहनी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश मिथुन साहनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ 9 शराब तस्करों को भी दबोचा गया है। शनिवार को उत्पाद थाना अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी और देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब