कोटड़ी: भवानीपुरा के जंगल में जंगली जानवर की दस्तक
भवानीपुरा के जंगल में जंगली जानवर की दस्तक भवानीपुरा के जंगल में अज्ञात जंगली जानवर ने गाय की बछड़ी का शिकार कर दिया। मौके पर मिले पगमार्क की जांच के बाद वन विभाग ने उसके जरख होने की संभावना जताई है। वन विभाग की टीम ने आज शनिवार दोपहर करीब 4 बजे क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की।