बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने पॉकसो और धर्म संपरिवर्तन से संबंधित मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
कोतवाली नगर पुलिस ने पोक्सो व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन से संबंधित मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार शाम को बताया कि तीनों अभियुक्त शहर के मोहल्ला नाज़िरपुरा इलाके के किला क्षेत्र के निवासी थे। जिन्हें गिरफ्तार करने के उपरांत उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।