सुल्तानगंज: नमामि गंगे घाट पर लेजर प्रकाश की अद्भुत छटा, आस्था संग आधुनिक रोशनी का अनूठा संगम
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम अजगैबीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे घाट श्रद्धा, भक्ति और रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई अत्याधुनिक लेजर लाइट व्यवस्था लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। जैसे ही अंधेरा हुआ, घाट पर लेजर लाइट की रंगीन किरणों ने ऐसा मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया कि हर कोई