फतेेहपुर: बाराबंकी में सुहेलदेव आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकली रैली; योगेश पासी ने भरी हुंकार
बाराबंकी में सुहेलदेव आर्मी संगठन की ओर से एक विशाल रैली और जनसभा का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत अमरसांडा पेट्रोल पंप से हुई, जो कुर्सी मार्ग से होते हुए मदारपुर पलिया पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।