परिहार: मुख्यालय स्थित कर्पूरी आश्रम में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि
परिहार - मुख्यालय स्थित कर्पूरी आश्रम में सोमवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्पूरी विचार केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव ने की। उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।