बहराइच: बहराइच शहर में बड़े पैमाने पर होगा वृक्षारोपण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने शहर को हरा-भरा बनाने की की अपील
शनिवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह ने आम जनता से अपील की है कि पर्यावरण को बढ़ाना है तो अपने घर, स्कूल या सार्वजनिक स्थान पर एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने बताया कि शहर में विशेष अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। ईओ ने कहा कि पेड़ न सिर्फ पर्यावरण बचाएगा बल्कि आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ हवा भी देगा।