सिंगरौली: निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर निकाली “कलश यात्रा” किया नागरिकों को जागृत
माता और बहनों ने बढ़-चढ़कर कर लिया भाग
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सामाजिक एवं धार्मिक महत्त्व की जल संरचना की साफ सफाई और उनके संरक्षण हेतु नगर निगम द्वारा "जल संरक्षण कलश यात्रा" कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गनियारी के छठ घाट पर आयोजित हुआ। जिसका उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक महत्त्व की जल संरचना की साफ सफाई, संरक्षण और सौंद्रीकरण के लिए नगर के लोगों को जागृत करना है।