बिल्सी: बदायूं के मंशा नंगला गांव के पास दहेज का सामान लेकर जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत
Bilsi, Budaun | Apr 27, 2026 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कैथोला से रविवार को बारात जिला शाहजहांपुर के पटना देवकली आयी थी। शादी में मिला दहेज का सामान पिकअप में भरकर अपने गांव कैथोला जा रहा था कि मुरादाबाद फरुर्खाबाद हाईवे पर ग्राम मंशा नंगला के पास पिकअप को झटका लगा पिकअप के ऊपर बैठा दूल्हे का चचेरा भाई राय सिंह पिकअप से नीचे गिर गया ,हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।