डीग: फोटो वायरल कर ब्लैकमेल से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप
जिले के खोह थाना क्षेत्र के निगोही गांव में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।