मुज़फ्फरनगर: 11वीं में फेल होने का सदमा, छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा 'Goodbye Everyone'
मुजफ्फरनगर में 11वीं कक्षा में फेल होने से आहत एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, “Goodbye Everyone, अगर कोई गलती हुई हो तो माफ कर देना,” और अपने मोबाइल का पासवर्ड भी दर्ज किया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।