जलालाबाद: गांव मछिरियाई में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी खुदवाने वाला ठेकेदार नहीं दे रहा भुगतान,किसान काट रहा चक्कर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मछिरियाई निवासी राम प्रकाश ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया उन्होंने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए ठेकेदार धर्मेंद्र के कहने पर अपने खेत की मिट्टी खनन के लिए ठेका दिया था. इसमें उन्होंने 23 बीघा जमीन की मिट्टी उठाना तय हुई थी. ठेकेदार धर्मेंद्र ने 15 बीघा जमीन की उठा लिए जबकि बाकी छोड़ दी है.