जलालाबाद: थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11की छात्र को वहला फुसलाकर कर भाग ले जाने का आरोप, नहीं हुई कोई कार्यवाही
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र टिकोला क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित मां ने अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिक छात्रा 19 जुलाई घर से पढ़ने के लिए कहकर आर०बी०एस० पब्लिक स्कूल मण्डी रोड को गई थी.परंतु वह शाम तक नहीं लौटी, महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई पर पुलिस ने अभी तक उनकी पुत्री को बरामद नहीं किया है.