जलालाबाद: गांव झरहर ढोढो में रात में दुकान से सौदा देने से मना करने पर दबंग ने घर में घुसकर मां बेटी से की मारपीट
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव झरहर ढोढो निवासी किशोरी रिया थाने नें प्रार्थना पत्र देकर बताया की बीती रात उनके गांव का ही सर्वेश उनकी दुकान पर सौदा खरीदने के लिए आया.देर रात होने के कारण दुकान बंद हो चुकी थी.उसने दुकान से सौदा देने से मना कर दिया. इसी बात पर नाराज दबंग ने उनके घर में घुसकर रिया और उसकी मां के साथ लात घूसो से मारपीट की.