अररिया: जनता दरबार में 68 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Araria, Araria | Jun 5, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।