प्रतापगढ़: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रतिभाओं का किया सम्मान
प्रतापगढ़। माहेश्वरी समाज के आराध्य भगवान महेश की जयंती मंगलवार को जिले में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई। इसके बाद धान मंडी से भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों से सुसज्जि