बंडा: नगर के बड़ी माता मंदिर के पास कुएं में मिला शव
Banda, Sagar | Apr 17, 2026 बंडा शाहगढ़ रोड नगर के बड़ी माता मंदिर के पास एक कुएं में शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कुछ लोगो को कुएं में एक व्यक्ति का शव उतराते दिखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।