चतरा: चतरा पुलिस ने एक अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Chatra, Chatra | Apr 9, 2026 चतरा पुलिस ने एक अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था। एसपी सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।इस दौरान चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोसमाही गांव में घेराबंदी कर गुड्डू कुमार उर्फ भविष्य को गिरफ्तार किया।