राजगढ़: सादुलपुर की बेटी सोनिया नेहरा ने अंडर-23 नेशनल हैमर थ्रो में जीता रजत पदक, राजगढ़ थाने में पुलिस ने किया भव्य स्वागत
Rajgarh, Churu | Oct 20, 2026 सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कांधरान की बेटी सोनिया नेहरा ने अंडर-23 नेशनल हैमर थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बेटी के पदक जीतकर लौटने पर सादुलपुर रेलवे स्टेशन से लेकर कांधरान तक डीजे के साथ स्वागत विजयी जुलूस निकाला गया। जहां जगह-जगह पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया । सत्यप्रकाश SI व धूप सिंह ASI ने अभिनदंन किया।