ऊंचाहार: मदारीगंज स्थित जामो गैस एजेंसी के कैशियर पर ₹5 लाख 71 हजार गबन का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
गैस एजेंसी के कैशियर पर गबन का आरोप लगा है, एजेंसी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,अमेठी जिले जामो निवासी अक्षय प्रताप सिंह की ऊँचाहार क्षेत्र के मदारीगंज में जामो के नाम से गैस एजेंसी है।आरोप है कि कैश काउंटर पर तैनात छिपिया गाँव निवासी कर्मी द्वारा 5 लाख 71 हजार रुपये का गबन कर लिया गया है।संचालक ने नामजद तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।