कटिहार: देवीपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बुधवार की दोपहर 2:30 बजे एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। घटना के बारे में मृतक प्रमोद कुमार नदी के परिजन ने बताया कि मृतक रेल कर्मचारी था। रात्रि रेलवे ट्रैक गश्ती पर एक अन्य साथी के साथ वह निकले थे। इसी दौरान मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।