कटिहार: फसिया टोला से शराब पीते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया
मंगलवार की दोपहर 3 बजे एक युवक को नगर थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले के बारे में गिरफ्तार जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। जहां उनके दोस्त पुलिस को देखकर भाग गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।