कटिहार: भेरिया रहीका में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
10 फरवरी को चिड़िया मार रहे युवक ने उमेश चौहान को एयर गन से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली मारने वाला सूरज चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उक्त बातों की जानकारी बुधवार की दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता कर एसपी वैभव शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि सूरज चौहान एयर गन से चिड़िया मार रहे थे।