कटिहार: रामचंदपुर गांव में गोलीकांड का आरोपी 72 घंटे बाद गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
प्राणपुर थाना क्षेत्र के रामचंदपुर में 8 फरवरी की रात एक युवक को गोली मारने के मामला सामने आया था। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपी ऐनुल हक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर 1:30 बजे एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर व्यापारी को गोली मारी गई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।