बागबाहरा: अमोदी के एक व्यक्ति को 10 लीटर उड़ीसा निर्मित देसी महुआ शराब के साथ बुंदेली पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमोदी के एक व्यक्ति को 10 लीटर उड़ीसा निर्मित देसी महुआ शराब के साथ बुंदेली पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । उड़ीसा के ग्राम अमोदी निवासी परशुराम लोहार नदी चरोदा किनारे शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था । सूचना पर बुंदेली पुलिस की टीम ने मौके पर से 10 लीटर उड़ीसा निर्मित देसी महुआ शराब के साथ परशुराम लोहार को गिरफ्तार किया गया ।