बागबाहरा: लारीपुर के एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ सांकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
लारीपुर के एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी लालजी सिदार के द्वारा तालाब किनारे शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था , सूचना पर सांकरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 7 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।