टेल्को थाना क्षेत्र में गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशे के अवैध कारोबार को लेकर भाजपा टेल्को मंडल ने थाना प्रभारी को मंगलवार को 4:30 बजे ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हत्या, चोरी, गुंडागर्दी, खुलेआम शराब सेवन, नशे की तस्करी आदि पर चिंता जताई।