बेगूसराय: मुफसिल थाना पुलिस ने एगु से 11 पुड़िया स्मैक के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: एसपी
मुफसिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटी एगु से एक व्यक्ति को 11 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी दौरान एगु से श्याम कुमार को 11 पुड़िया स्मैक, एक फोन-पे क्विआईआर कोड एवं 600 रुपये बरामद किया गया.