बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 मोबाइल बरामद कर असली मालिक को सौंपे
बेगूसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 02 मोबाइल बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस मोबाइल चोरी अथवा गुम होने की स्थिति में बरामद करते हुए उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द करती है.