हरदा: बस स्टैंड भूमिपूजन विवाद: कांग्रेस ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी दी
Harda, Harda | Apr 8, 2026 नगर पालिका परिषद में प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को “जनता के पैसे पर राजनीतिक डाका बताते हुए प्रशासन और सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कांग्रेस पार्षदों के साथ कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए कहा कि बस स्टैंड का निर्माण जनता के कर के पैसे से हो रहा है।