पुवायां: कार की डिलीवरी में देरी पर बवाल, राजीव चौक के पास दो पक्षों में हुई मारपीट
पुवायां नगर के राजीव चौक के पास कार की डिलीवरी में देरी को लेकर विवाद बढ़ गया। दुकानदार हर्षवर्धन बाजपेई ने टाटा एजेंसी से कार बुक कराई थी, लेकिन समय पर डिलीवरी न मिलने पर उन्होंने बुकिंग कैंसिल कर पैसे वापस मांगे। इसी बात को लेकर सेल्समैन नरेंद्र कुमार से कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची।