नानपारा: गुलरिया जगतापुर में ठेकेदार ने अवैध रूप से बिना कागजात आम के पेड़ की कटान की, वन विभाग ने लगाया जुर्माना
बहराइच बलहा के गुलरिया जगतापुर में एक आम का पेड़ अवैध रूप से काट दिया गया। ठेकेदार पर बिना वैध कागजात के पेड़ काटने का आरोप है। यह घटना तब सामने आई जब सरकार एक ओर वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर फलदार वृक्षों की कटाई हो रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची लकड़ी जप्त की गई है ₹10000 का जुर्माना भी लगाया गया मौके से ठेकेदार फरार हो गया