बदनोर: ठुमिया-गढ़वाई मार्ग हादसों का सबब बना, ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग
Badnor, Ajmer | Jun 8, 2026
बदनोर। सोमवार शाम 7 बजे जानकारी अनुसार बदनोर क्षेत्र के ठुमिया से गढ़वाई जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। सड़क की जर्जर हालत के चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं