अमरोहा: दो मासूमों का दर्दनाक सड़क हादसा, अमरोहा का बताकर वायरल किया गया CCTV, एसपी बोले- कासगंज का है वह CCTV
Amroha, Amroha | Apr 4, 2026 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा “अमरोहा का सीसीटीवी” बताकर शेयर किया गया दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो भ्रामक निकला है। अमरोहा पुलिस अधीक्षक (SP) ने साफ किया है कि यह वीडियो अमरोहा का नहीं, बल्कि कासगंज का है।सोशल मीडिया पर दो मासूम बच्चों के सड़क हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को अमरोहा का बताकर शेयर किया जा रहा था,