मधेपुरा: मेन मार्केट में खुला नाला, बुलेट सवार युवक गिरा, लोगों में आक्रोश, एक महीने से बन रहा है नाला
मधेपुरा मेन मार्केट में मंगलवार देर शाम एक युवक अपनी बुलेट बाइक समेत सड़क किनारे बन रहे खुले नाले में जा गिरा। संयोग अच्छा रहा कि युवक को केवल मामूली चोटें आईं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया।