श्योपुर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को शाम 04 बजे जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिपं अध्यक्ष गुड्डीबाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नलजल योजनाओं की समीक्षा के साथ ही ग्राम पंचायतों में संचाालित स्वच्छता गतिविधियों का आंकलन किया गया।