औराई: बसुआ जीरोमाइल चौक के पास बदमाशों ने महिला से छीने 35 हजार रुपए, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसुआ जीरोमाइल चौक के पास बदमाशों ने महिला से 35 हजार रुपए छीन लिए। घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पीड़िता बसुआ निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामदुलारी देवी ने थाना में आवेदन दिया है।