महाराजपुर में नगर पालिका के द्वारा विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आज 13 नवंबर शाम 4:00 बजे महाराजपुर विधानसभा के विधायक कामाख्या प्रताप सिंह के द्वारा सीसी रोड सामुदायिक भवन एवं मीटिंग हॉल जैसे विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया।