डीग: रीट की तैयारी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, प्रधानाचार्य को किया गया निलंबित
रीट परीक्षा की तैयारी कराने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में घिरे राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर आरोपी प्रधानाचार्य रणधीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।