कड़ी सुरक्षा के बीच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर रविवार को देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर बाबा मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
मंदिर पहुंचने पर उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ संकल्प कराया गया। इसके बाद उन्हें फिलपाया मार्ग से बाबा मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया। गर्भगृह में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद बाबा मंदिर प्रांगण में उन्होंने बाबा की आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से एसडीओ सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उनके आगमन के दौरान देवघर न्यायालय के न्यायाधीश एवं अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी।
Deoghar, Deoghar | Sep 13, 2026