मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन चोरों पर शिकंजा; ट्यूबवेल के पास से दो आरोपी दबोचे, 2 बाइक और स्कूटी बरामद
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुकड़ी गांव मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास से हर्ष और विक्की उर्फ पिंकी को दबोचा। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद हुई हैं। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं।