मधेपुरा: मानिकपुर में वर्षों से बनी सड़क की समस्या होगी दूर, सांसद की पहल पर सड़क की मापी कराई गई
मधेपुरा प्रखंड के मानिकपुर पंचायत वार्ड 1, 2 और 3 के हजारों ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क समस्या के समाधान की दिशा में पहल हुई है। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण हेतु दिए गए आवेदन पर मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने संज्ञान लिया। उनके पहल पर 19 मई को शाम 4 बजे सहरसा से रेलवे की टीम को मानिकपुर ढाला भेजा गया है। ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।