मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को खरगोन जिले के महेश्वर विधानसभा के जलूद पहुंचे, जहां उन्होंने इंदौर नगर निगम के सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर प्लांट) का उद्घाटन किया। शाम सवा पांच बजे हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे आशूखेड़ी स्थित प्लांट पहुंचकर उसे जनता को समर्पित किया।