भटवाड़ी: धराली व हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में शासन द्वारा निरंतर भेजी जा रही राहत सामग्री, DM कर रहे वितरण की निगरानी
बुधवार सुबह से लेकर शाम 5 बजे डीएम प्रशांत आर्य ने राहत वितरण प्रक्रिया की निगरानी की। प्रशांत आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि पीड़ितों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए । ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते सहायता मिल सके। कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि किसी को भी भोजन, चिकित्सा या आवास की कमी न हो। इसके लिए राहत कार्य पूरी तत्परता से चलाए जा रहा।