छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 शंकर मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय रूपरानी आदिवासी को खेत में मूंग काटते समय जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने बताया कि महिला आज 24 मई दोपहर करीब 1:00 बजे परिवार के साथ खेत पर मूंग काटने गई थी। इसी दौरान महिला के पैर के नीचे सांप आ गया और उसने कमर के नीचे काट लिया।