बाह: कचौरा घाट यमुना में बहने से बची महिला, 4 किमी दूर सकुशल निकाली गई
थाना चित्राहाट क्षेत्र में शनिवार सुबह 9 बजे बड़ा हादसा टल गया जब इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र के गांव कटारी निवासी प्रेमवती (55) पत्नी राजकुमार कचौरा घाट पुल के नीचे यमुना किनारे खड़ी थीं। अचानक पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। स्थानीय गोताखोर मोहर सिंह, उमेश, विशाल और जन्मे ने दो घंटे की मश