बाह: बाह में धूमधाम से निकली राम बारात, भक्तों ने किया स्वागत
बाह में शुक्रवार रात 10 बजे कस्बे में श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बैंडबाजे, भक्ति गीतों पर झूमते कलाकार और सजावट से सजे रथों ने वातावरण को राममय बना दिया। कस्बे के मुख्य बाजार, चौक, दरवाजों और गलियों से गुजरती बारात पर श्रद्धालुओं